रुसी गाँव में मां बेटे की नृशंस हत्त्या, पुलिस अधीक्षक घटना स्थल पर बोले शीघ्र होगा घटना का अनावरण
राजा अवस्थी / फतेहपुर बकेवर/ फतेहपुर, 29 जून। थाना बकेवर क्षेत्र के ग्राम रुसी मे अज्ञात बदमाशों द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में मां बेटे की नृशंस हत्या कर दी गई है। इस दोहरे हत्याकांड की खबर जंगल के आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई इसकी सूचना मिलते ही बकेवर थाने की प्रभारी निरीक्षक कांती सिंह मय दल - बल के मौके पर पहुंची मौका मुआयने के बाद उन्होंने इस दोहरे हत्याकांड की सूचना विभागीय उच्चाधिकारियों को देते हुए इस जघन्य वारदात से अवगत कराया। इस दोहरे हत्याकांड की खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह क्षेत्राधिकारी सुशील कुमार द्विवेदी के साथ मौके पर पहुँके जहां उन्होंने बहुत बारीकी से घटना का जायजा लिया और अज्ञात हत्यारों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करवाते हुए अपराधियो की शीघ्र गिरफ्तारी एवं उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस घटना के किसी भी अपराधी को किसी भी स्थि...