रुसी गाँव में मां बेटे की नृशंस हत्त्या, पुलिस अधीक्षक घटना स्थल पर बोले शीघ्र होगा घटना का अनावरण
राजा अवस्थी / फतेहपुर
बकेवर/ फतेहपुर, 29 जून। थाना बकेवर क्षेत्र के ग्राम रुसी मे अज्ञात बदमाशों द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में मां बेटे की नृशंस हत्या कर दी गई है। इस दोहरे हत्याकांड की खबर जंगल के आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई इसकी सूचना मिलते ही बकेवर थाने की प्रभारी निरीक्षक कांती सिंह मय दल - बल के मौके पर पहुंची मौका मुआयने के बाद उन्होंने इस दोहरे हत्याकांड की सूचना विभागीय उच्चाधिकारियों को देते हुए इस जघन्य वारदात से अवगत कराया।
इस दोहरे हत्याकांड की खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह क्षेत्राधिकारी सुशील कुमार द्विवेदी के साथ मौके पर पहुँके जहां उन्होंने बहुत बारीकी से घटना का जायजा लिया और अज्ञात हत्यारों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करवाते हुए अपराधियो की शीघ्र गिरफ्तारी एवं उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस घटना के किसी भी अपराधी को किसी भी स्थिति में बख्सा नहीं जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 - 29 जून 2024 की रात्रि में रुसी निवासी माया देवी अवस्थी पत्नी स्वर्गीय राम सहाय अवस्थी उम्र लगभग 55 वर्ष व उनके बेटे सत्यम अवस्थी 27 वर्ष की उन्हीं के घर में अज्ञात हत्यारों द्वारा हत्या कर दी गई। सुबह जैसे ही लोगों को इस दोहरे हत्याकांड की जानकारी हुई तो बकेवर थाने में उक्त घटना की जानकारी दी गई जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक कांती सिंह दल बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंची तो देखा कि सत्यम् अवस्थी का रक्त रंजिश शव बाथरूम के सामने पडा था और माया देवी का शव एक कमरे में मिला जबकि दरवाजा बैंड था और उसमें बाहर से कूंडी लगी थी।
मौके पर संघर्ष के भी साक्ष्य मिले हैं जिससे ऐसा लग रहा है कि हत्या से पहले बदमाशों के साथ हाथापाई हुई है और जान बचाने का प्रयास किया गया है। प्रथम दृष्टया ऐसा महसूस हो रहा है कि हत्यारों ने किसी ईंट पत्थर या वजनी वस्तु से वार कर मां बेटे की हत्या की है। मृतक सत्यम का छोटा भाई शिवम ड्राइवर है और घटना के दिन घर में मौजूद नहीं था। सूत्रों के अनुसार हत्या के पीछे जमीनी विवाद बताया जा रहा है।
मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने हमारे संवाददाता को बताया कि रुसी गाँव निवासी माया देवी पत्नी स्व. राम सहाय 55 वर्ष व उसके बेटे सत्यम 25 वर्ष की अज्ञात लोगों के द्वारा हत्या कर दी गई है। मां बेटे दोनों के शवों को आवश्यक कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है हत्या कैसे की गई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका खुलासा हो सकेगा। इस दोहरे हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें बनाई गई है जो खोजबीन में लग गई हैं और शीघ्र ही इस हत्याकांड का खुलासा करके अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। इस दोहरे हत्याकांड को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।




Comments
Post a Comment