असेस्मेंट की नकल निर्गत न करने की शिकायत लेकर डीएम से मिला व्यापार मंडल

                      अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                      

भरुआ सुमेरपुर। कस्बे की नगर पंचायत द्वारा असेस्मेंट रजिस्टर की नकल न बनाए जाने की शिकायत नगर उद्योग व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी से करते हुए अधिशासी अधिकारी पर मनमानी करने का आरोप लगाया है।

जिलाधिकारी राहुल पांडेय को दिये शिकायती पत्र में नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू, अनुज गुप्ता, आशीष कुमार, मृत्युंजय गुप्ता, श्यामलाल गुप्ता, विजय चौरसिया, रामजी मिश्रा, दिनेश सोनकर, चित्रांशु खरे, उपेन्द्र शिवहरे आदि ने कहा है कि अधिशासी अधिकारी की मनमानी के चलते कस्बा वासियों को अपने गृह कर से संबंधित एसेस्मेंट रजिस्टर की नकल नहीं दी जा रही है जिससे कस्बा वासियों को जमानत सहित अन्य आवश्यक कार्यों में परेशानी हो रही है। इस बावत अधिशासी अधिकारी कुलकमल सिंह ने बताया है कि सिर्फ लोन आदि मामलों के लिये असेस्मेंट की नकल बनायी जा रही है। जमानत आदि मामलों के लिये मना किया गया है।


Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार