विविधताओं को स्वीकार कर सबको साथ चलना है - डॉ0 मोहन भागवत
जी0 के0 खरे
सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत ने 10 जून 2024 को कार्यकर्ता विकास वर्ग के द्वितीय समापन समारोह के दौरान अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विविधताओं को स्वीकार कर सभी को एक साथ चलना चाहिए क्योंकि भारत देश विविधताओं में एकता का परिचारक है यही कारण है कि विभिन्न भाषाभासी एवं धर्म के होने के बावजूद हम सभी भारतवासी एक हैं और बड़े प्यार और अपनत्व तथा भाईचारे के साथ रहते हैं।
ध्यान देने वाली बात यह है कि 2024 के आम चुनाव में भाजपा को उम्मीद से कम सीटें मिली है और इसको लेकर संघ में लगातार चिंतन किया जा रहा है और कारण ढूंढे जा रहे हैं ताकि भविष्य में अपनी गलतियों को सुधार कर बेहतर प्रदर्शन किया जा सके।

Comments
Post a Comment