निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में देखे गए एक सैकड़ा मरीज

                     अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                      

भरुआ सुमेरपुर। क्षेत्र में हो रही उमस से बढ़ते मरीजों के निःशुल्क उपचार के लिए सागर पॉलीक्लिनिक द्वारा बांकी गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कैंप लगाया गया। जिसमें करीब एक सैकड़ा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा का वितरण किया गया। कैंप में डा. सुनीता सागर ने महिला रोगियों को वातावरण में बढ़ रही गर्मी को देखते हुए हल्के सूती कपड़े पहनने व तली तथा बाहरी खान-पान से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि महिला मरीजों को अधिक पानी तथा तरल पदार्थ पीने की आवश्यकता है। डा. जितेंद्र कुमार ने कहा कि बढ़ती उमस से बढ़ रहे मरीजों में कमी लाने के लिए बचाव के तरीके अपनाने बेहद जरूरी हैं। शिविर में एक सैकड़ा रोगियों का पंजीकरण किया गया। जिनका निःशुल्क उपचार एवं दवाइयां देकर गर्मी से बचाव के तौर तरीके बताए गए। डा. गणेश सिंह विद्यार्थी ने कहा कि ऐसे हालातों में निःशुल्क चिकित्सा शिविर से ग्रामीणों की सही मदद की जा सकती है।


Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार