कूलर में उतरा करेंट महिला की मौत

                     अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                     

भरूआ सुमेरपुर। घर की साफ सफाई करते समय कूलर से लगे करंट से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

सुमेरपुर कस्बे के अमिलिया थोक निवासी सम्पत 60 वर्ष पत्नी राधेचरण घर में साफ सफाई कर रही थी। इसी दौरान कूलर छू लेने से उसे करंट लग गया और वह जमीन पर गिर पड़ी। जिसे पर परिजनों ने उसे पीएचसी सुमेरपुर में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला की मौत से उसके दोनों पुत्रों व पुत्री का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।



Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार