उ0 प्र0 उद्योग व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर न्याय की गुहार लगाई

                     अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                     

हमीरपुर, नगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं व्यापारी रमेशचन्द्र पुत्र नारायण दास नि० ग्रा० उमरी नें एक ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंप कर न्याय की गुहार लगाई है। नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष के0 जी0 अग्रवाल ने बताया कि वे विवार थाना के पहले वैष्णों किराना स्टोर के नाम से अपनी एक दुकान संचालित किए हुए है बीते 13.06.2024 को समय दोपहर 3:30 बजे UP15CR2646 सफेद रंग की डिजायर गाडी से कुछ लोग दुकान पर आए और गाडी में अन्जनी कुमार पाण्डेय मण्डलीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी बांदा एवं सत्यप्रकाश सह आयुक्त खाद्य बांदा सहित तीन लोग बैठे थे, वे अपने को खाद्य विभाग जनपद बांदा की टीम का बता रहे थे। उसवक्त दुकान पर मेरी पत्नी ममता बैठी हुई थी सेम्पलिंग के नाम पर उक्त लोगों द्वारा पैसों की माँग की गयी सूचना पर रमेश चन्द्र दुकान पहुँचे एवं स्थानीय व्यापार मण्डल को सूचना दी।


व्यापारियों के दुकान पर पहुँचने पर उक्त अधिकारीगण गाड़ी में बैठकर हमीरपुर की ओर भागने लगे। जिससे व्यापारियों को फर्जी अधिकारियों का भ्रम हुआ। व्यापारियों द्वारा पीछा करने पर वे लोग छानी से रूरीपारा की ओर चले गये और ललपुरा थाना पहुँचकर व्यापारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। व्यापारियों ने मांग की है कि घटना की जाँचकर रिपोर्ट निरस्त की जाये एंव व्यापारी की भी रिपोर्ट दर्ज करवा दी जाये मण्डलीय अधिकारियों द्वारा जिले में व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इनके द्वारा जिले में सैम्पलिंग की जाँघ करायी जाए। सेम्पलिंग के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बन्द करवाया जाए तथा निष्पक्ष जाँच कराकर कार्यवाही करने का अनुरोध किया गया है। ज्ञापन देते समय जिलाध्यक्ष के0 जी0 अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष शिवसरन सोनी, जिला महामंत्री सूर्यकुमार तिवारी, धीरेंद्र प्रकाश गुप्ता नगर अध्यक्ष हमीरपुर, प्रदीप कुमार गुप्ता उपाध्यक्ष युवा मंडल, महेश गुप्ता अध्यक्ष सुमेरपुर, काशी प्रसाद गुप्ता नगर अध्यक्ष राठ एवं भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार