सघन चेकिंग अभियान में एक दर्जन से अधिक लोगों पर विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज

                      अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                      


भरुआ सुमेरपुर। सघन चेकिंग अभियान के तहत एक पखवाड़े में विद्युत विभाग ने एक दर्जन से अधिक लोगों को विद्युत चोरी करते रंगे हाथों पकडे जाने पर मुकदमा दर्ज कराया है।

अवर अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि सघन चेकिंग अभियान में विजयपाल, बाबूराम, कामिनी सिंह, रामदुलारी, देवनारायण मिश्रा, रघुवर दयाल, अतुल कुमार, कल्लू तिवारी, कुबेर प्रसाद, राम गणेश शर्मा, दिलीप कुमार, संतोष कुमार, ज्ञानेंद्र कुमार, रामबाबू गुप्ता सहित एक दर्जन से अधिक लोगों पर विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान 20 लाख रुपये के विद्युत बिल की वसूली की गई है। विद्युत विभाग के इस अभियान से बिजली चोरी करने वालों में हडकंप मचा हुआ है।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार