दरोगा की कार ने विधायक के रिश्तेदार को मारी टक्कर मौत

                    अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                      

मृतक ड्यूटी करके बाइक से वापस जा रहा था गांव।

पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर खड़ा कराया थाने में।

हमीरपुर। सुबह 6 बजे सुमेरपुर कस्बे के आईटीआई कॉलेज से ड्यूटी करके वापस गांव जा रहे बाइक सवार पीआरडी जवान की बाइक में कस्बे के नेशनल हाईवे के पहले पैलानी तिराहे में बांदा से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस घटना में पीआरडी जवान को गंभीर चोटें लगने पर कार सवार दरोगा और चालक ने पीआरडी जवान को इलाज के लिए कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंहुचाया। यहां पर पीआरडी जवान ने दम तोड़ दिया। मृतक सदर विधायक का रिश्ते में समधी है। अचानक हुई घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक जवान जुलाई में सेवानिवृत्त हो रहा था।

पचखुरा बुजुर्ग निवासी नत्थू प्रजापति 59 वर्ष प्रांतीय रक्षा दल में बतौर जवान तैनात था और सुमेरपुर कस्बे के आईटीआई कॉलेज में रात ड्यूटी करता था। शुक्रवार को सुबह 6 बजे यह ड्यूटी से वापस गांव जा रहा था। कस्बे के मेन बस स्टॉप के पास पैलानी तिराहे में मुड़ने के दौरान पीआरडी जवान की बाइक में बांदा की ओर से आ रही कार में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें पुलिस लाइंस बांदा में तैनात एक दरोगा बैठा हुआ था। बताते हैं दरोगा बांदा से हमीरपुर साक्ष्य के लिए जा रहा था। कार सवार दरोगा एवं चालक घायल जवान को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां पर पीआरडी जवान की मौत हो गई। पीआरडी जवान की मौत होते ही दरोगा व चालक भूमिगत हो गये। पुलिस ने कार संख्या जीजे 05 आरयू 2376 को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक जवान जुलाई में सेवानिवृत्ति हो रहा था। अचानक हुई इस घटना से कोहराम मच गया है। मृतक सदर विधायक डा. मनोज कुमार प्रजापति का रिश्ते में समधी है। मृतक अपने पीछे पत्नी सावित्री, पुत्र संतराम, कल्लू, अमित, आलोक को रोता बिलखता छोड़ गया है।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार