चक्रवाती आंधी से उखड़े सैकड़ो पेड़ गिरने से हाईवे हुआ बाधित

                    अजय कुमार गुप्ता / हमीरपुर                      

विद्युत पोल टूटने से मुख्यालय सहित पौथिया व चन्दौखी सबस्टेशन ठप

हमीरपुर। दोपहर बाद अचानक मौसम ने पलटी मारी और चक्रवात आंधी के चलते सैकड़ो पेड़ टूट कर गिर गए। हाईवे पर भी पेड़ों के गिरने से लंबा जाम लग गया है और आवागमन बाधित हो गया। इसके साथ ही विद्युत पोल टूट जाने से मुख्यालय सहित अन्य सब स्टेशनों की सप्लाई बाधित हो गयी। जिससे आधा सैकड़ा से अधिक गांव की आपूर्ति बाधित चल रही है। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई है। वहीं चक्रवाती आंधी से भारी नुकसान होने की संभावना है।


बुधवार को शाम को करीब चार बजे अचानक मौसम ने पलटी मारी और तेज धूप की जगह बादलों के साथ तेज आंधी आने से कुछेछा से लेकर सुमेरपुर कस्बे तक चक्रवाती तेज आंधी चलने से सैकड़ो पेड़ उखड़ गए। जिससे हाईवे सहित अन्य मार्ग बाधित हो गए। इसके साथ ही कई फीडरों के विद्युत पोल व तार टूट जाने से मुख्यालय सहित पौथिया, चन्दौखी, पंप केनाल व अन्य फीडरों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। इसके साथ ही सुमेरपुर कस्बे में कई लोगों के टीन टप्पर उड़ गए। सभी फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई है। अवर अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि कस्बे के सभी फीडर चालू करने के लिए पेट्रोलिंग की जा रही है। एसडीओ एसपी मिश्रा ने बताया कि आंधी से 132 केवी पावर हाउस से मुख्यालय सहित पौथिया, चन्दौखी व अन्य सब स्टेशनों की आपूर्ति ठप हो गई है। जिससे आधा सैकड़ा से ज्यादा गांव प्रभावित हैं। उन्होंने बताया कि करीब 10 खंभे टूटने की सूचना मिल रही है। उन्होंने बताया कि विद्युत कर्मियों को लाइनों को दुरुस्त करने के लिए भेजा जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार