पीडब्ल्यूएस शिक्षालय बनेगा निर्धन एवं बेसहारा बच्चों के लिए निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का आदर्श केंद्र

               🔴       🟡   एड0 आर0 के0 पाण्डेय   🟡       🔴               

🟡 ‘एक राष्ट्र, एक शिक्षा, एक व्यवस्था’ की कार्ययोजना पर आधारित होगी व्यवस्था।

🔴 ‘एक ईंट, एक रुपया’ जनसहयोग से निर्माण और ‘एक रुपया’ जनसहयोग से संचालन का लक्ष्य।

🟡 ‘एक ईंट, एक रुपया’ जनसहयोग से निर्माण और ‘एक रुपया’ जनसहयोग से संचालन का लक्ष्य।

अयोध्या। ‘एक राष्ट्र, एक शिक्षा, एक व्यवस्था’ की कार्ययोजना के अंतर्गत ‘एक ईंट, एक रुपया’ के जनसहयोग से निर्मित पीडब्ल्यूएस शिक्षालय को आधुनिकतम सुविधाओं से युक्त शिक्षा केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य समाज के निर्धन एवं बेसहारा बच्चों को पूर्णतया निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। शिक्षालय के औपचारिक एवं सुव्यवस्थित संचालन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।


पीडब्ल्यूएस प्रमुख आर. के. पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि ‘देवालय से सामाजिक व शिक्षालय से राष्ट्रीय वैचारिक महाक्रांति’ के महाअभियान के तहत पीडब्ल्यूएस शैक्षिक महाक्रांति का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े निर्धन एवं बेसहारा बच्चों को निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है।

उन्होंने बताया कि पीडब्ल्यूएस शिक्षालय को जाति, वर्ग, धर्म, क्षेत्र और राजनीति से ऊपर उठकर मानव कल्याण तथा जरूरतमंद बच्चों के शैक्षिक विकास के लिए संचालित करने की योजना है। शिक्षालय में आधुनिक सुविधाओं के साथ जीवनोपयोगी एवं आत्मनिर्भर शिक्षा पर भी विशेष जोर दिया जाएगा।

पीडब्ल्यूएस प्रमुख के अनुसार शिक्षालय का उद्देश्य केवल निर्धन बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि समाज में शत-प्रतिशत साक्षरता की दिशा में कार्य करना, सामाजिक सेवा गतिविधियों को गति देना तथा अयोध्या आने वाले श्रीराम मंदिर दर्शनार्थियों के लिए निःशुल्क ठहराव की व्यवस्था करना भी है।

उन्होंने कहा कि इस पहल के माध्यम से भारत को शिक्षित, विकसित एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में योगदान देने का प्रयास किया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर श्रम विभाग ने आयोजित की गोष्ठी।