कौड़िहार पंडाल में महिलाओं और बच्चों को सुरक्षा व अधिकारों के प्रति किया जागरूक
🟡 🔴 गणेश प्रसाद द्विवेदी 🔴 🟡
नवाबगंज। पुलिस कमिश्नरेट गंगानगर जोन के थाना नवाबगंज क्षेत्र के कौड़िहार स्थित पूजा पंडाल में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना नवाबगंज के एसएचओ पंकज अवस्थी के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम ने ग्रामीण महिलाओं और बच्चों को सुरक्षा, स्वावलंबन तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
पुलिस टीम ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक किया। साथ ही महिला स्वयं सहायता समूह, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान और आयुष्मान योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस टीम ने पंपलेट वितरित कर विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग की जानकारी दी। इनमें वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, आपातकालीन पुलिस सेवा 112 तथा साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बच्चों में उत्साह दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन की इस जागरूकता पहल की सराहना की।



Comments
Post a Comment