फूलपुर क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचे विधायक दीपक पटेल
🟡 🔴 गणेश प्रसाद द्विवेदी 🔴 🟡
प्रयागराज। फूलपुर विधायक दीपक पटेल ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन-पूजन किए और क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि एवं मंगल की कामना की।
विधायक ने झूंसी क्षेत्र के निबी कला में नव दुर्गा जागरण युवा संघ कमेटी तथा परऊने बिंद बस्ती नव युवक दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर मां दुर्गा का पूजन किया। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष मुकेश निषाद, वीरेंद्र बिंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इसके अलावा विधायक ग्रामसभा छिबैया में आयोजित नव युवक दुर्गा पूजा महोत्सव तथा शायर माता धाम, दुबावल (बिंद बस्ती) में नव युवक दुर्गा जागरण कमेटी के कार्यक्रम में भी शामिल हुए।
विधायक के मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी ने बताया कि इस दौरान प्रधान राजेश सिंह, पार्षद अरुण मिश्र, मंडल मंत्री शिव पूजन प्रजापति, अखिलेश त्रिपाठी, राजू तिवारी, पवन मिश्र भोले, दुबावल कमेटी अध्यक्ष गब्बर बिंद, प्रेम दुबे, कपिल दुबे, विनय तिवारी और आशीष तिवारी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।



Comments
Post a Comment