ढाई साल से लापता पुत्र की तलाश में भटक रहा पिता, उच्चाधिकारियों से लगाई गुहार

                      🔴       🟡    राजा अवस्थी   🟡       🔴                     

🟡 घटना के करीब दो माह बाद पुलिस ने मोटरसाइकिल बरामद की एवं रामश्री को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा  - पीड़ित 

🔴 पुत्र की तलाश के लिए कई बार पुलिस से संपर्क किया, लेकिन नतीजा ज़ीरो।

उरई (जालौन)। पुत्र के लापता होने के ढाई साल बाद भी उसका सुराग न मिलने से परेशान पिता अधिकारियों और थाने के चक्कर लगाने को मजबूर है। पीड़ित पिता ने पुलिस के रवैये पर सवाल उठाते हुए उच्चाधिकारियों से पुत्र की तलाश कराए जाने की गुहार लगाई है।


चुर्खी बाईपास स्थित नया पटेल नगर निवासी जयप्रकाश अवस्थी पुत्र बाबूराम अवस्थी ने बताया कि 16 अप्रैल 2024 को उनका पुत्र शिवा मोटरसाइकिल संख्या UP 92 AJ 0797 से किसी काम के सिलसिले में घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद पिता ने कोतवाली पुलिस से संपर्क कर पुत्र के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पीड़ित के अनुसार, घटना के करीब दो माह बाद पुलिस ने मोटरसाइकिल बरामद की। इस मामले में पुलिस ने रामश्री नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा था। बाद में पुलिस द्वारा वाहन व अन्य सामान पीड़ित को सौंप दिया गया, लेकिन शिवा का अब तक कोई पता नहीं चल सका है।

जयप्रकाश अवस्थी का आरोप है कि उन्होंने पुत्र की तलाश के लिए कई बार पुलिस से संपर्क किया, लेकिन उन्हें संतोषजनक जानकारी नहीं मिल सकी। उन्होंने मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और पुत्र की शीघ्र तलाश किए जाने की मांग की है।

पीड़ित ने कहा कि पुत्र के लापता होने के बाद से परिवार मानसिक रूप से बेहद परेशान है। उन्होंने उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर मामले की गंभीरता से जांच कर शिवा का पता लगाने तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

      

Comments

Popular posts from this blog

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर श्रम विभाग ने आयोजित की गोष्ठी।