सस्ते लेबर चार्ज वाले सोने के जेवरों को लेकर स्वर्णकार परिषद ने ग्राहकों को किया जागरूक

                    🔴       🟡    आसिफ कुरैशी    🟡       🔴                   

🟡 कुछ मामलों में सोने के साथ अन्य धातुओं के मिश्रण को लेकर ग्राहकों को भ्रमित किया जा सकता है।

🔴 त्योहारों की खरीदारी में सतर्कता है जरूरी, जेवर की शुद्धता, हॉलमार्क और बिल की जांच अवश्य करनी चाहिए।

🟡 आभूषण खरीदते समय BIS हॉलमार्क की जांच, हॉलमार्क पर दर्ज नंबर का सत्यापन आवश्यक।

कानपुर। दीपावली, धनतेरस और करवा चौथ जैसे त्योहारों के दौरान सोने के आभूषणों की खरीदारी बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए अखिल भारतीय स्वर्णकार विकास परिषद के अध्यक्ष पुष्पेंद्र जायसवाल ने ग्राहकों से आभूषण खरीदते समय विशेष सावधानी बरतने और जागरूक रहने की अपील की है।


उन्होंने कहा कि कुछ सर्राफा कारोबारी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए एक, दो अथवा तीन प्रतिशत तक कम लेबर चार्ज का प्रचार कर रहे हैं। ऐसे में ग्राहकों को केवल कम लेबर चार्ज देखकर खरीदारी करने के बजाय जेवर की शुद्धता, हॉलमार्क और बिल की जांच अवश्य करनी चाहिए।


जायसवाल ने दावा किया कि कुछ मामलों में सोने के साथ अन्य धातुओं के मिश्रण को लेकर ग्राहकों को भ्रमित किया जा सकता है।


उन्होंने कहा कि सामान्य ग्राहक के लिए केवल मशीन से जांच के आधार पर धातुओं की पूरी संरचना की पहचान करना कठिन हो सकता है। उनके अनुसार, आभूषण को रिफाइनरी में भेजे जाने पर उसमें मौजूद विभिन्न धातुओं को अलग-अलग किया जा सकता है।


उन्होंने ग्राहकों को सलाह दी कि आभूषण खरीदते समय BIS हॉलमार्क की जांच, हॉलमार्क पर दर्ज नंबर का सत्यापन तथा दुकानदार से विधिवत बिल अवश्य लें। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान ग्राहकों को विशेष रूप से सतर्क रहकर खरीदारी करनी चाहिए।

— पुष्पेंद्र जायसवाल, अध्यक्ष, अखिल भारतीय स्वर्णकार विकास परिषद

2. 

Comments

Popular posts from this blog

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर श्रम विभाग ने आयोजित की गोष्ठी।