संगठन की मजबूती के लिए उचित दर विक्रेताओं को सौंपी जिम्मेदारियां
🟡 🔴 गणेश प्रसाद द्विवेदी 🔴 🟡
🟡 संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से पदाधिकारियों को सौंपी गईं जिम्मेदारियां।
🔴 जिला अध्यक्ष गणेश प्रसाद द्विवेदी की अध्यक्षता में ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन, प्रयागराज की बैठक संपन्न।
हनुमानगंज। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन, प्रयागराज की बैठक पृथ्वी गार्डन, हनुमानगंज में आयोजित हुई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गणेश प्रसाद द्विवेदी ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री बसंत लाल सरोज ने किया।
बैठक में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कई पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। गंगा शंकर मिश्रा, महेंद्र जायसवाल, राजेंद्र यादव और लालजी को जिला उपाध्यक्ष तथा भैया राम लाठी वाला को जिला संगठन मंत्री बनाया गया। जिला अध्यक्ष गणेश प्रसाद द्विवेदी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि संगठन ही उचित दर विक्रेताओं को अपनी समस्याओं के समाधान और मान-सम्मान के लिए सामूहिक शक्ति प्रदान करता है। उन्होंने पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत बनाने के लिए ईमानदारी और सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। उपस्थित सदस्यों ने उनके विचारों का समर्थन किया।
बैठक में राजकरण सिंह जिला उपाध्यक्ष, कौशलेश सिंह जिला कोषाध्यक्ष, इंद्रजीत पटेल जिला महामंत्री, लवकुश जिला सचिव, मनोज कुमार शुक्ला तहसील अध्यक्ष मेजा, रामसूरत सिंह ब्लॉक अध्यक्ष चाका, सरदार सिंह ब्लॉक अध्यक्ष शंकरगढ़, वीरेंद्र सिंह, नितेश सिंह, राजाराम, राकेश कुमार और आशीष कुमार सहित कई उचित दर विक्रेता मौजूद रहे।



Comments
Post a Comment