पूजा पंडालों में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
🟡 🔴 गणेश प्रसाद द्विवेदी 🔴 🟡
झूंसी। श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी, आवास विकास कॉलोनी योजना नंबर-3 स्थित दुर्गा पार्क में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना धूमधाम से की जा रही है। पूजा पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जिसकी तैयारियां करीब तीन माह पूर्व से चल रही थीं। शुक्रवार को महाषष्ठी के अवसर पर विधि-विधान के साथ पूजा का शुभारंभ हुआ।
प्रतिदिन सुबह मां दुर्गा का पूजन व पुष्पांजलि तथा शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। दोपहर में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद का वितरण भी किया जा रहा है। सोमवार को बच्चों के लिए रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके बाद बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडाल में पहुंचे।
आयोजन मंगलवार तक चलेगा। पूजा कमेटी की अध्यक्ष रूमा दास और महामंत्री सुधीर चौहान ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पंडाल पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन-पूजन, प्रसाद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने की अपील की।
आयोजन को सफल बनाने में जे. गांगुली, विनय श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, संदीप सिंह, हर्षित दुबे, अंकित श्रीवास्तव, सुयश श्रीवास्तव, तेजस, आनंद सिंह, अथर्व शर्मा, शिवांश सहित अन्य लोग सहयोग कर रहे हैं।


Comments
Post a Comment