कन्याओं को केवल नवरात्रि में नहीं, सदैव देवी रूप में दें सम्मान : एड0 आर0 के0 पाण्डेय
🔴 🟡 एड0 आर0 के0 पाण्डेय 🟡 🔴
🟡 वर्तमान समय में कन्याओं को शत-प्रतिशत शिक्षित, संस्कारित और सुरक्षित करना अत्यंत आवश्यक है - एड0 आर0 के0 पाण्डेय
🔴 कन्याओं को नवरात्रि के एक दिन पूजने के बजाय पूरे जीवन सम्मान, शिक्षा और सुरक्षा प्रदान करना समाज की जिम्मेदारी - एड0 आर0 के0 पाण्डेय
अयोध्या। कन्याओं को केवल नवरात्रि के एक दिन पूजने के बजाय पूरे जीवन सम्मान, शिक्षा और सुरक्षा प्रदान करना समाज की जिम्मेदारी है। यह बात परमशक्ति धाम स्थित पीडब्ल्यूएस शिक्षालय परिसर में शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर आयोजित कन्या पूजन एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम के दौरान पीडब्ल्यूएस शिक्षालय प्रमुख आरके पाण्डेय एडवोकेट ने कही।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कन्याओं को शत-प्रतिशत शिक्षित, संस्कारित और सुरक्षित करना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए नागरिकों के साथ-साथ सामाजिक संस्थाओं और सरकार को भी प्रभावी प्रयास करने चाहिए।
आरके पाण्डेय ने कहा कि भारतीय परंपरा में मां सरस्वती को विद्या, मां लक्ष्मी को धन और मां दुर्गा को शक्ति का स्वरूप मानकर पूजा जाता है। उन्होंने सीता, सावित्री, गार्गी और रानी लक्ष्मीबाई जैसी महिलाओं का उदाहरण देते हुए कहा कि भारतीय समाज में महिलाओं को सदैव सम्मानजनक स्थान दिया गया है।
उन्होंने कहा कि इसके बावजूद वर्तमान समय में कन्याओं से भिक्षावृत्ति और बाल श्रम कराने के साथ ही उनके विरुद्ध अपराध की घटनाएं सामने आती रहती हैं, जो सभ्य समाज के लिए चिंता का विषय हैं। ऐसी परिस्थितियों को समाप्त करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
उन्होंने कहा कि कन्याओं को शिक्षा, संस्कार और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए नागरिकों, सामाजिक संगठनों तथा शासन-प्रशासन को मिलकर प्रभावी अभियान चलाने की आवश्यकता है।


Comments
Post a Comment