पार्थ अधांत सोसायटी में धूमधाम से मनाया गया दशहरा पर्व
🔴 🟡 जी0 के0 खरे 🟡 🔴
🔴 कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं।
🟡 पूरा क्षेत्र पटाखों की आवाज से गूंज उठा।
लखनऊ। गोमती नगर ईस्ट स्थित पार्थ अधांत सोसायटी में आरडब्ल्यूए वेलफेयर सोसायटी की ओर से दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर रावण के पुतले का दहन किया गया। इसके बाद आतिशबाजी भी हुई, जिससे पूरा क्षेत्र पटाखों की आवाज से गूंज उठा।
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं। बच्चों, महिलाओं और पुरुषों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने नृत्य, सामान्य ज्ञान सहित अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विजयादशमी का पर्व हमें बुराई पर अच्छाई, अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देता है। उन्होंने लोगों से पर्व के मूल संदेश को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में आरडब्ल्यूए के राजेश गुप्ता, आरएन सिंह, संदीप कुमार, राजेश कुमार माहिर, दीपक खंडेलवाल, गिरीश खरे, प्रतीश खरे, कैप्टन वीके सिंह, कर्नल राजेश, अजय श्रीवास्तव, केडी शर्मा, कमलेश सिंह, शिशेन्द्र मोहन, वीएस अय्यर, संदीप राय, अरुण राय, शोभित पांडेय, एसपी सिंह, उज्ज्वल बनर्जी, हिमांशु, विनय वर्मा, राजेश राठौर, सरिता शुक्ला, विमला और नेहा सहित बड़ी संख्या में सोसायटी के निवासी उपस्थित रहे।



Comments
Post a Comment