21वीं सदी में भी विकास को तरसता 307 हर्रैया विधानसभा का ऐतिहासिक कस्बा विक्रमजोत

               🔴       🟡   एड0 आर0 के0 पाण्डेय   🟡       🔴               

🟡 आगामी विधानसभा चुनाव में क्षेत्र का विकास होगा मुख्य मुद्दा  -  स्थानीय नागरिक

🔴 सार्वजनिक सुलभ शौचालय और बेहतर सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव।

विक्रमजोत। 307 हर्रैया विधानसभा क्षेत्र का ऐतिहासिक और चर्चित कस्बा विक्रमजोत आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि आजादी के करीब आठ दशक बाद भी कस्बे में सार्वजनिक सुलभ शौचालय और बेहतर सड़कों जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। इसे लेकर लोगों में नाराजगी और जनप्रतिनिधियों के प्रति सवाल उठ रहे हैं।


स्थानीय लोगों के अनुसार, अयोध्या विकास क्षेत्र के समीप स्थित विक्रमजोत क्षेत्रीय दृष्टि से महत्वपूर्ण है। करीब एक किलोमीटर के दायरे में कई शिक्षण संस्थान, पुलिस चौकी, सर्किट हाउस, पूर्व विधायक आवास, आयुर्वेदिक अस्पताल, सीएचसी, गायत्री मंदिर सहित अनेक मंदिर, मस्जिद और पुरानी बाजार स्थित हैं। इसके बावजूद कस्बे की सड़क व्यवस्था और सार्वजनिक सुविधाओं की स्थिति अपेक्षाकृत संतोषजनक नहीं होने की बात कही जा रही है।

विडंबना यह है कि जिस कस्बे से सत्तारूढ़ दल को विधायक मिल चुका है, वहां के नागरिक आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए अपेक्षित विकास की प्रतीक्षा कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का सवाल है कि जब क्षेत्र के विकास को लेकर जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार दावे किए जाते हैं, तो विक्रमजोत में अच्छी सड़कों और सार्वजनिक शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाओं की ओर पर्याप्त ध्यान क्यों नहीं दिया गया।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान क्षेत्र में वोट मांगने आने वाले प्रत्याशियों और जनप्रतिनिधियों से इन समस्याओं पर जवाब मांगा जाएगा। इसी उद्देश्य से नागरिक अधिकार मंच द्वारा जनसमस्याओं को लेकर घर-घर संपर्क एवं जनजागरूकता अभियान चलाए जाने की बात कही गई है।

स्थानीय नागरिकों की मांग है कि संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि विक्रमजोत की बुनियादी समस्याओं का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस पहल करें।


Comments

Popular posts from this blog

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर श्रम विभाग ने आयोजित की गोष्ठी।