बेगराज सहारण मॉडर्न लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन, ग्रामीण महिलाओं की शिक्षा को मिलेगा नया आयाम
🔴 🟡 एड0 आर0 के0 पाण्डेय 🟡 🔴
भिवानी। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो की ओर से स्थापित 'बेगराज सहारण मॉडर्न लाइब्रेरी' का भव्य उद्घाटन 26 जून 2026 को हरियाणा के भिवानी जनपद के सिढान गांव में संपन्न हुआ। लाइब्रेरी का उद्घाटन संगठन के चेयरमैन आर. के. पाण्डेय (एडवोकेट) एवं नेशनल जनरल सेक्रेटरी पं. प्रमोद जाल्टे ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
यह आधुनिक लाइब्रेरी संगठन के राष्ट्रीय सचिव दलबीर सिंह द्वारा अपने स्वर्गीय चाचा बेगराज सहारण की स्मृति में स्थापित की गई है। इसका उद्देश्य विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं एवं विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
उद्घाटन समारोह में चेयरमैन आर. के. पाण्डेय ने कहा कि ग्रामीण अंचल में आधुनिक पुस्तकालय की स्थापना महिला शिक्षा और सामाजिक जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। वहीं, नेशनल जनरल सेक्रेटरी पं. प्रमोद जाल्टे ने विश्वास व्यक्त किया कि यह लाइब्रेरी क्षेत्र में शैक्षिक विकास और ज्ञान-विस्तार का नया केंद्र बनेगी।
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक पूजन, हवन, मानवाधिकार प्रशिक्षण एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र कार्की, फूल कुमारी कार्की, ललिता सिंह, वीरेंद्र शर्मा, मुकेश कुमार, राजकुमार, कुलदीप हुड्डा, सचिन सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी, मानवाधिकार कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment