बाइक और ई-रिक्शा की भिड़ंत में किशोर घायल।

                   🔴       🟡  अजय कुमार गुप्ता  🟡       🔴                   

कुरारा (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र के झलोखर गांव में स्टेट बैंक के सामने बाइक और ई-रिक्शा की आमने-सामने हुई टक्कर में 17 वर्षीय युवक घायल हो गया। हादसे के बाद ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


स्थानीय लोगों ने घायल युवक विपिन (17), पुत्र अम्बरीष, निवासी बिलौटा को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरारा पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया। बताया गया कि विपिन किसी कार्य से जा रहा था, तभी यह दुर्घटना हुई।

घटना के बाद ग्रामीणों ने मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने पर चिंता जताते हुए प्रशासन से प्रभावी यातायात प्रबंधन, नियमित निगरानी और गति नियंत्रण के उपाय लागू करने की मांग की है।

3. 

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग