हाईवे किनारे मौरंग के अवैध डंप से आवागमन प्रभावित
🔴 🟡 अजय कुमार गुप्ता 🟡 🔴
कुरारा (हमीरपुर)। कस्बा कुरारा में मनकी तिराहा से लेकर झलोखर मार्ग स्थित चौकी तालाब तक हाईवे किनारे बड़े पैमाने पर मौरंग के डंप लगाए जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात के समय बिना रॉयल्टी पर्ची के डंपरों से मौरंग लाकर सड़क किनारे अवैध रूप से डंप की जा रही है।
बताया जाता है कि बाद में यही मौरंग बिल्डिंग मैटेरियल विक्रेताओं द्वारा ऊंचे दामों पर बेची जाती है। सड़क किनारे लगे मौरंग के ढेरों से यातायात प्रभावित हो रहा है और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि खनिज विभाग की ओर से अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रैक्टरों के माध्यम से मौरंग की आपूर्ति भी जारी है। लोगों ने प्रशासन से डंपरों की जांच कर अवैध खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने की मांग की है।

Comments
Post a Comment