डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर संगोष्ठी, सुना गया 'मन की बात' कार्यक्रम।

                   🔴       🟡  अजय कुमार गुप्ता  🟡       🔴                   

कुरारा (हमीरपुर)। कस्बा कुरारा में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 135वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष आशारानी कबीर ने की।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सांसद बाबूराम निषाद ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों तक पहुंच रहा है।

नगर पंचायत अध्यक्ष आशारानी कबीर ने कहा कि शासन की विभिन्न विकास योजनाओं के माध्यम से कुरारा नगर का निरंतर विकास हो रहा है। उन्होंने नगर को आदर्श नगर बनाने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि सभी नागरिकों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख आशीष पालीवाल, जिला पंचायत सदस्य रामदास, दुष्यंत सिंह परिहार, चंद्रशेखर निषाद, गोविंद प्रजापति, अनिरुद्ध पांडे, अमित द्विवेदी, हरनारायण कबीर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद