शिशु वाटिका का वार्षिक परीक्षाफल घोषित, परिणाम शत-प्रतिशत।

                    🔴       🟡  अजय कुमार गुप्ता 🟡       🔴                   

हमीरपुर। नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, हमीरपुर की शिशु वाटिका का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रामप्रकाश गुप्ता ने परिणाम घोषित करते हुए बताया कि कुल 163 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे और सभी उत्तीर्ण हुए, जिससे परिणाम शत-प्रतिशत रहा।


यूकेजी की छात्रा अनन्या सिंह ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया। अन्य कक्षाओं में भी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य शारदादीन यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में हर कदम पर परीक्षा का सामना करना पड़ता है, इसलिए निराश हुए बिना निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके बाद मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन कु. अदिति ने किया तथा आभार प्रदर्शन आचार्य हेमंत कुमार ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे