मंडी समिति में गेहूं खरीद के लिए बनाए गए तीन केंद्र, 1 अप्रैल से तौल शुरू

                    🔴       🟡  अजय कुमार गुप्ता 🟡       🔴                   

कुरारा (हमीरपुर)। कृषि उत्पादन मंडी समिति में गेहूं खरीद के लिए तीन केंद्र स्थापित किए गए हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्र के शेखूपुर व कुसमरा में दो अतिरिक्त केंद्र बनाए गए हैं।


खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा मंडी में दो केंद्र तथा पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र का एक केंद्र संचालित किया जाएगा। केंद्र प्रभारियों द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं।


केंद्र प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि कांटा, बोरी सिलाई मशीन, छन्ना व बोरे की व्यवस्था कर ली गई है।

1 अप्रैल से पंजीकृत किसानों के गेहूं की तौल शुरू होगी, जो 15 जून तक चलेगी। इस वर्ष गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है और भुगतान सीधे किसानों के खातों में किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे