‘सृजन एक सोच’ ने 10 बच्चों को लिया गोद, शिक्षा का पूरा खर्च उठाएगी संस्था।

                    🔴       🟡  अजय कुमार गुप्ता 🟡       🔴                   

राठ (हमीरपुर)। सामाजिक संस्था “सृजन एक सोच” ने एक सराहनीय पहल करते हुए 10 मेधावी बच्चों को गोद लेकर उनकी शिक्षा का संपूर्ण खर्च उठाने का निर्णय लिया है।


ग्रामीण प्रतिभा खोज परीक्षा 4.0 (सत्र 2025-26) के चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए संस्था ने घोषणा की कि इन बच्चों को कक्षा 6 से 12 तक निःशुल्क सीबीएसई शिक्षा, कोचिंग, मेंटरशिप, स्वास्थ्य सेवाएं, किताबें एवं यूनिफॉर्म प्रदान की जाएंगी।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक मनीषा अनुरागी, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, एसडीएम अभिमन्यु कुमार एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने किया।

संस्था के सीईओ रविंद्र गुप्ता ने बताया कि इस नए बैच के साथ कुल 57 छात्र इस योजना से जुड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी शिक्षा के बीच की खाई को कम करना है।

मुख्य अतिथि विधायक मनीषा अनुरागी ने इस पहल को प्रेरणादायक बताते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों को ‘कलमकार सम्मान’ से भी सम्मानित किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद