आरएन गुरुकुलम विद्यालय में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
🔴 🟡 अजय कुमार गुप्ता 🟡 🔴
कुरारा (हमीरपुर), 30 मार्च। स्थानीय आरएन गुरुकुलम विद्यालय में वार्षिक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी मुख्य अतिथि तथा ब्लॉक प्रमुख आशीष पालीवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात अकादमिक, खेल, कला एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख आशीष पालीवाल ने छात्रों को शिक्षा के माध्यम से उज्ज्वल भविष्य निर्माण के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक कृष्णकुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य सचिन यादव सहित शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment