बीमारी से परेशान वृद्ध ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

                    🔴       🟡  अजय कुमार गुप्ता 🟡       🔴                   

📍 कुरारा (हमीरपुर)

कस्बे के वार्ड नंबर तीन टेंडरी मोहल्ला में मंगलवार सुबह एक 90 वर्षीय वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।


मृतक भगवानदीन उर्फ दुर्गा पुत्र बल्लू अहिरवार लंबे समय से बीमारी से परेशान थे और चलने-फिरने में असमर्थ थे। परिजनों के अनुसार इसी कारण उन्होंने यह कदम उठाया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच दल को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सब इंस्पेक्टर किशन सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर जांच की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद