दो थानों की मांग को लेकर अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी

                    🔴       🟡  अजय कुमार गुप्ता 🟡       🔴                   

मौदहा (हमीरपुर):

मौदहा तहसील क्षेत्र में दो थानों की मांग को लेकर अधिवक्ताओं की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों से विरत रहकर विरोध दर्ज कराया और नारेबाजी की।


यह मामला सिविल कोर्ट जूनियर डिवीजन मौदहा से जुड़ा है। अधिवक्ताओं का कहना है कि पिछले लगभग 5 वर्षों से बिवांर और मुस्करा थानों से संबंधित वादों को मौदहा न्यायालय में शामिल करने की मांग की जा रही है।

अधिवक्ताओं के अनुसार, वर्तमान व्यवस्था में वादकारियों को करीब 50 किमी दूर हमीरपुर मुख्यालय जाना पड़ता है, जबकि बिवांर और मुस्करा से मौदहा की दूरी क्रमशः 20 और 30 किमी ही है।

यदि इन वादों को मौदहा न्यायालय में शामिल किया जाता है, तो वादकारियों को समय और खर्च दोनों में राहत मिलेगी।

अधिवक्ता संघ ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन हर मंगलवार को जारी रहेगा और मांग पूरी होने तक अनवरत चलता रहेगा।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद