गेहूं खरीद से पहले मंडी में अव्यवस्था, चबूतरे पर व्यापारियों का कब्जा।

                    🔴       🟡  अजय कुमार गुप्ता 🟡       🔴                   

सुमेरपुर (हमीरपुर), 30 मार्च। नवीन गल्ला मंडी में गेहूं खरीद शुरू होने से पहले ही अव्यवस्थाएं सामने आने लगी हैं। नीलामी चबूतरा संख्या चार, जो खरीद केंद्रों के लिए आवंटित है, उस पर व्यापारियों का माल डंप होने से खरीद व्यवस्था प्रभावित हो रही है।


हर वर्ष इसी स्थान पर विभिन्न एजेंसियां किसानों से गेहूं खरीद करती हैं, लेकिन इस बार विपणन शाखा एवं क्रय-विक्रय सहकारी समिति के केंद्रों को पर्याप्त स्थान नहीं मिल पा रहा है।

विपणन शाखा के प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि चबूतरे पर माल डंप होने के साथ ही साफ-सफाई का भी अभाव है। वहीं समिति के प्रभारी शुभम त्रिपाठी ने कहा कि आवंटित स्थान पर खरीद के लिए जगह ही उपलब्ध नहीं है।

मंडी सचिव ब्रजेश कुमार निगम ने बताया कि जरूरत पड़ने पर स्थान खाली कराया जाएगा और व्यापारियों को माल हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

गौरतलब है कि वर्ष 2012-13 में इसी तरह की लापरवाही पर तत्कालीन जिलाधिकारी बी. चंद्रकला द्वारा सख्त कार्रवाई की गई थी। फिलहाल किसानों के बैठने तक की व्यवस्था नहीं है, जिससे खरीद शुरू होने से पहले ही व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार

पेंशनर्स 15 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे