कोहरे का कहर: हाईवे पर खतरे बढ़े, संकेतक टूटे और कैमरे खराब।
अजय कुमार गुप्ता
हमीरपुर
कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच सड़क हादसों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन सुरक्षा के सरकारी इंतजाम नाकाफी दिखाई दे रहे हैं। नेशनल एवं स्टेट हाईवे पर यातायात सम्बन्धी संकेतक कई स्थानों पर टूटे-फूटे पड़े हैं और जो लगे भी हैं वे रंगहीन होने के कारण रात में दिखाई नहीं देते।
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यमुना पुल से राठ तिराहे तक हाईमास्ट लाइट लगाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अब तक अमल नहीं हुआ।
स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों का कहना है कि अंधेरे में वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है।
कानपुर-सागर हाईवे पर भी हालात बेहतर नहीं हैं। यहां कई लिंक मार्ग मुख्य हाईवे से जुड़े हैं, लेकिन संकेतकों के अभाव में वाहन चालकों को रास्ता समझने में परेशानी होती है और हादसे लगातार हो रहे हैं।


Comments
Post a Comment