विश्व रक्षा परिषद ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।
गणेश प्रसाद द्विवेदी
फाफामऊ। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में शनिवार को विश्व रक्षा परिषद द्वारा शांतिपुरम में विरोध जुलूस निकाला गया। जुलूस पूजा पार्क से लेबर चौराहा तक निकाला गया और बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मो. यूनुस का पुतला फूंका गया।
विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय महासचिव पंकज प्रधान ने किया।
इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित शांडिल्य महाराज ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू समाज के ऊपर हो रहे उत्पीड़न को अब किसी भी हाल में सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने भारत सरकार से इस संबंध में सख्त कदम उठाने की मांग की।
विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से उमेश तिवारी, डॉ. रमापति तिवारी, सोनू पांडेय, उमेश त्रिपाठी, गुड्डू राजा, सूरज, अंकित सिंह, अभिषेक भट्ट सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Comments
Post a Comment