महिलाओं व बच्चों पर लैंगिक हिंसा रोकथाम को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला।
अजय कुमार गुप्ता
👉 मानसिक स्वास्थ्य, साइबर क्राइम, बाल श्रम व पॉक्सो एक्ट पर दिया गया प्रशिक्षण।
हमीरपुर।
महिलाओं और बच्चों पर होने वाली लैंगिक हिंसा की रोकथाम, मानसिक स्वास्थ्य, साइबर अपराध, बाल श्रम और पॉक्सो एक्ट के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रिजर्व पुलिस लाइन, हमीरपुर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी सदर ने की। इसमें एएचटीयू/एसजेपीयू, विभिन्न एनजीओ, सीडब्ल्यूसी, श्रम विभाग एवं जन साहस सोशल डेवलपमेंट सोसाइटी के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से सहभागिता की। जनपद के सभी थानों पर चिन्हित बाल कल्याण एवं बाल कल्याण सहायक पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों ने प्रशिक्षण में भाग लिया।
कार्यशाला के दौरान महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में प्रभावी कार्रवाई, कानूनी प्रावधानों की जानकारी तथा रोकथाम के व्यावहारिक उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।


Comments
Post a Comment