नदी का सीना चीरता अवैध खनन: प्रशासन की चुप्पी से बढ़े माफियाओं के हौसले

                                        अजय कुमार गुप्ता                                    

हमीरपुर

सरीला तहसील क्षेत्र के इच्छौरा-जिटकरी में खंड संख्या 25/21 पर अवैध खनन का धंधा लगातार फल-फूल रहा है। प्रतिबंधों की अनदेखी करते हुए नदी की भीतर जलधारा में ही पोकलैंड मशीनों से मोरम निकाली जा रही है।


स्थानीय रहवासियों का आरोप है कि

👉 एनजीटी निर्देशों की खुलेआम धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं

👉 प्रशासन पूरी तरह निष्क्रिय दिखाई दे रहा है

👉 सत्ता-प्रशासन की अनदेखी के कारण माफिया बेलगाम

पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि

“इस तरह का खनन नदी का स्वरूप बदल देता है, जलीय जीवन खत्म होता है और नदी-किनारे का कटाव बढ़ जाता है।”

ओवरलोड ट्रकों की लगातार आवाजाही से ग्रामीण मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं और घरों में दरारें तक पड़ गई हैं।

लोगों ने सवाल उठाया —

👉क्या खनन माफिया की पकड़ इतनी मजबूत है कि प्रशासन कार्रवाई से कतरा रहा है?

👉जनता की निगाहें अब सख्त प्रशासनिक हस्तक्षेप पर टिकी हैं।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार