हमीरपुर के लाल ब्रह्म कुमार का भव्य स्वागत, वर्तमान में जिंबॉब्वे में भारत के राजदूत।
अजय कुमार गुप्ता
हमीरपुर
हमीरपुर जनपद के मूल निवासी एवं भारतीय विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारी ब्रह्म कुमार का जिले में आगमन होने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। अपने निजी प्रवास के दौरान उन्होंने सामाजिक परिचितों से भेंट कर भारत-जिंबॉब्वे संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने पर चर्चा की।
उन्होंने बताया कि भारत की मजबूत विदेश नीति के चलते अफ्रीकी देशों में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है।
“जिंबॉब्वे में भारतीय संस्कृति, व्यवसाय और निवेश को अत्यधिक सम्मान मिलता है। भारतीय मूल के लोग वहां औद्योगिक एवं सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।” — ब्रह्म कुमार
ब्रह्म कुमार ग्राम टेढ़ा के निवासी हैं। उन्होंने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुछेछा से स्नातक व इलाहाबाद विश्वविद्यालय से प्राचीन इतिहास में परास्नातक किया। वर्ष 2005 में भारतीय विदेश सेवा ज्वाइन करने के बाद काहिरा, मस्कट, कुआलालंपुर और टोक्यो में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में भारत के राजदूत के रूप में जिंबॉब्वे में पदस्थ हैं।
स्थानीय नागरिकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Comments
Post a Comment