मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन, बूथों पर बीएलओ बैठेंगे।

                                        अजय कुमार गुप्ता                                    

हमीरपुर।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मंगलवार को जनपद में अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। निर्वाचन कार्यालय, तहसील, ब्लॉक तथा सभी मतदान केंद्रों पर एक साथ मतदाता सूचियां उपलब्ध कराई गई हैं।


राज्य चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार जिला निर्वाचन प्रशासन द्वारा जनपद की कुल 7,34,474 मतदाताओं की अनंतिम सूची जारी की गई है। इसमें 40,751 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं, जबकि 58,988 नाम पुरानी मतदाता सूची से हटाए गए हैं।


सूची में दर्ज नामों को लेकर यदि किसी मतदाता को आपत्ति हो तो वह फॉर्म संख्या-4 भरकर संबंधित बीएलओ को या सीधे निर्वाचन कार्यालय में जमा कर सकता है।

जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी एस.के. शुक्ला ने बताया कि सभी बीएलओ को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने बूथ पर बैठकर मतदाता सूची से संबंधित कार्य करेंगे, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

👉 *

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार