प. कृष्ण कुमार तिवारी ने राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन में बनाया सर्वोच्च रिकॉर्ड
एडवोकेट आर0 के0 पाण्डेय
👉 3 राज्यों से जोड़े 325 से अधिक सदस्य
👉 पीडब्ल्यूएस शिक्षालय में ‘श्रीकृष्ण कक्ष’ का निर्माण
👉 परमशक्ति धाम, अयोध्या विकास क्षेत्र।
पीडब्ल्यूएस शिक्षालय भवन निर्माण प्रभारी एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष प. कृष्ण कुमार तिवारी ने संगठन विस्तार में नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने केवल दो वर्षों में भारत वर्ष के 3 राज्यों से 325 से अधिक नए सदस्यों को संगठन से जोड़कर सर्वोच्च रिकॉर्ड कायम किया है।
राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के चेयरमैन आर.के. पाण्डेय एडवोकेट ने जानकारी दी कि प. कृष्ण कुमार तिवारी की सक्रियता और समर्पण ने संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है।
इसके अलावा, उन्होंने जन सहयोग से पीडब्ल्यूएस शिक्षालय में लखीमपुर खीरी के नाम से एक विशेष कक्ष “श्रीकृष्ण कक्ष” का निर्माण कर उसे लोकार्पित भी किया है। वर्तमान में वे अपने साथियों के सहयोग से एक और कक्ष निर्माण के प्रयासों में जुटे हुए हैं।


Comments
Post a Comment