राधा कृष्ण मंदिर के शिखर में गिरी आकाशीय बिजली शिखर हुआ क्षतिग्रस्त

                                            अजय कुमार गुप्ता                                  

👉 आकाशीय बिजली से राष्ट्रीय पंछी की भी हुई मौत।


हमीरपुर (कुरारा) : विकास खंड क्षेत्र के डामर गांव में प्राचीन 
राधा कृष्ण मंदिर के शिखर में आकाशीय बिजली गिर जाने से शिखर क्षति ग्रस्त हो गया है। तथा मंदिर के गर्भगृह में भी नुकसान हुआ है। मंदिर में दूसरी बार आकाशीय बिजली गिरी है।वही कस्बा के कालीमंदिर के पास भी आवासीय कालोनी में बिजली गिरी है जिसमें राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हुई है।

क्षेत्र के डामर गांव में प्राचीन राधा कृष्ण का मन्दिर स्थित है। यह मंदिर ईंट व चूना के गारे से निर्मित है। तथा इसका शिखर ऊंचा है। जो कि कई किलोमीटर दूर से दिखता है। मंदिर के पुजारी शिवशरण द्विवेदी ने बताया कि बीती शाम तेज गर्जना के साथ मंदिर के शिखर में तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी जिससे शिखर से होते हुए नीचे जहां मूर्तिया रखी है। वहां आकर गिरी जिससे मंदिर में आधा घंटे तक धुएं का गुबार छाया रहा। शिखर में तीन स्थान पर क्षति हुई है। तथा मलबा नीचे गिरा है। मलबे में दबकर एक पक्षी कबूतर की भी मौत हुई है।

मंदिर में दूसरी बार आकाशीय बिजली गिरी है। इस मंदिर में रखा इनवर्टर व विद्युत मीटर, बोर्ड आदि फुंक गए है। इस मंदिर में बनी नक्काशी के बनाने के लिए कारीगर नहीं मिल पाते है। शिखर के कंगूरे गिर गए है। गांव के लेखपाल को आकाशीय बिजली गिरने की जानकारी दी गई है। इसी तरह कस्बा के काली मंदिर के पास बनी आवासीय कालोनी में भी आकाशीय बिजली गिरी है। जिसमें कालोनी का एक हिस्सा क्षति ग्रस्त हुआ है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि एक राष्ट्रीय पक्षी मोर की भी आकाशीय बिजली से मौत हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार