अमरजई लूटकांड का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार

                                            राजा अवस्थी                                        

 फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अमरजई में करीब चालीस दिन पूर्व बिजली कर्मचारी बनकर घर में घुसे बदमाशों द्वारा की गई लूटपाट का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। तेजतर्रार कोतवाल तारकेश्वर राव और इंटेलिजेंस विंग प्रभारी विनोद मिश्रा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया माल, नकदी, सोने की चेन, दो वॉकी-टॉकी, एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए।


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुल्तान अहमद निवासी घाटमपुर, कानपुर नगर और अमरजई निवासी एक अन्य अभियुक्त के रूप में हुई है। गिरोह के शातिर सदस्य बिजली विभाग के कर्मचारी बनकर घरों की रेकी करते थे। वारदात के दिन मोबाइल की जगह वॉकी-टॉकी का इस्तेमाल कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।

गौरतलब है कि करीब 40 दिन पहले मोहल्ला अमरजई में इन बदमाशों ने परिवार के सदस्यों से मारपीट कर उन्हें बंधक बनाया था और लूटपाट की थी। इस घटना से पूरे नगर में दहशत और आक्रोश फैल गया था।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने वारदात की योजना पहले से बनाने की बात स्वीकार की है। उनके कब्जे से ₹2660 नकद, सोने की चेन, वॉकी-टॉकी, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।

तेज कार्रवाई से अपराधियों के हौसले पस्त

नगरवासियों ने कोतवाली पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि इस कार्रवाई से अपराधियों का मनोबल टूटा है और जनता का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हुआ है।

👉 पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ धारा 317(2)/3(5) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है। वहीं, गिरोह के फरार सदस्य आमिर और सालिम की तलाश में दबिशें जारी हैं।




Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार