सेवा पखवाड़ा में रक्तदान शिविर एवं डेंगू बचाव महाअभियान

                                             राजा अवस्थी                                        

फतेहपुर,


इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश के चेयरमैन माननीय बृजेश पाठक के मार्गदर्शन और "स्वस्थ नारी सशक्त परिवार" अभियान के अंतर्गत सोमवार को हसवा ब्लॉक संसाधन केंद्र में रक्तदान शिविर एवं डेंगू बचाव महाअभियान का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम का संयोजन इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी फतेहपुर और प्राथमिक शिक्षक संघ हसवा ने संयुक्त रूप से किया।


शिविर का नेतृत्व इंडियन रेडक्रॉस उत्तर प्रदेश के चेयरमैन एवं कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती एवं विश्व हृदय दिवस पर कार्यक्रम का शुभारंभ हसवा सीएचसी प्रभारी डॉ. अनुपम सिंह, चेयरमैन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव व ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया।


कार्यक्रम में कुल 17 लोगों ने रक्तदान किया, जबकि 30 लोगों ने आगामी शिविर में रक्तदान हेतु पंजीकरण कराया। रक्तदानियों को डॉ. अनुपम सिंह एवं रेडक्रॉस चेयरमैन ने इलाइची की मोतियों की माला पहनाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।


रक्तदान करने वालों में शैलेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह, प्रभात उमराव, मोहम्मद शाहिद, रोहित सिंह, राधारानी, प्रवीण सिंह भदौरिया, रावेंद्र तोमर, डॉ. श्रद्धा अवस्थी, अतुल कुमार, नीलम उमराव, अतुल कुमार सिंह, शैलेंद्र कुमार अग्निहोत्री, धर्मेंद्र सिंह, अंजलि पुरवार, अजीत कुमार सिंह और कृष्णमोहन शामिल रहे।


शिविर में सहयोग हेतु प्राथमिक शिक्षक संघ हसवा के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात शिक्षकों को रक्तदाता शपथ भी दिलाई गई।


इसके साथ ही डॉ. अनुराग श्रीवास्तव द्वारा हसवा ब्लॉक के 18 विद्यालयों के 2741 बच्चों को डेंगू से बचाव और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु होम्योपैथिक औषधि विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को प्रदान की गई।


कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी हसवा जय सिंह, आरोग्य भारती अध्यक्ष एवं रेडक्रॉस कार्यकारिणी सदस्य दिलीप कुमार श्रीवास्तव, राजीव कुमार श्रीवास्तव, राजीव विक्रम सिंह, जिला अस्पताल रक्त केंद्र से अशोक शुक्ल, संयोजक रक्त संचरण समिति, अखिलेश कुमार, विनोद कुमार एवं सुलभ श्रीवास्तव विशेष रूप से मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

ईएसआई चिकित्सालय आजाद नगर की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने की मांग

प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का असर, पेंशन दिवस पर वित्त मंत्री करेंगे पेंशनर्स से संवाद