मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत नारी शक्ति संवाद एवं कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित
अजय कुमार गुप्ता
हमीरपुर। मिशन शक्ति अभियान-5.0 के अंतर्गत राजकीय महिला डिग्री कॉलेज हमीरपुर में सोमवार को भव्य नारी शक्ति संवाद एवं कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी हमीरपुर एवं पुलिस अधीक्षक हमीरपुर ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
इस अवसर पर महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण विषय पर विस्तार से चर्चा हुई। बालिकाओं को सम्मानित किया गया तथा समाज में बेटियों के महत्व पर विशेष बल दिया गया। छात्राओं को आत्मरक्षा के उपायों, साइबर अपराध से सुरक्षा, महिला हेल्पलाइन (1090, 181, 112, 1930) सहित अन्य सेवाओं की जानकारी प्रदान की गई।
हमीरपुर पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं से संवाद कर उनके अधिकारों, सुरक्षा योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्हें आश्वस्त किया कि पुलिस किसी भी परिस्थिति में उनकी सुरक्षा व सहयोग हेतु सदैव तत्पर है।
कार्यक्रम में छात्राओं व शिक्षिकाओं ने भी अपने विचार रखे और पुलिस-प्रशासन की पहल की सराहना की। अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य नारी सुरक्षा के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाना है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में मिशन शक्ति टीम एवं कॉलेज छात्राओं की सहभागिता से जागरूकता रैली भी निकाली गई।


Comments
Post a Comment