राजकीय आई0 टी0 आई0 में रोजगार मेला 21मई को

                                          जी0 के0 खरे                                       

  कानपुर  दिनांक 21/05/2025 को राजकीय आई0 टी0 आई0 पाण्डु नगर कानपुर में रोज़गार मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें टाटा मोटर्स लखनऊ व टाटा मोटर्स पंतनगर प्लांट के लिए जॉब व अप्रेंटिसशिप देने हेतु प्रतिभाग करेगी। इच्छुक उम्मीदवार जोकि आई0 टी0 आई0 उत्तीर्ण हों महिला एवं पुरुष जिनकी आयु 18-25 वर्ष हो अप्रेंटिसशिप ट्रेनी पद के लिए , 18- 32 वर्ष टैम्परेरी वर्कमेन पद व 18- 28 वर्ष टैम्परेरी ऑपरेटर पद के लिए प्रतिभाग कर सकते हैं। कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के अभ्यर्थियों के लिए यह विशेष अवसर है। जिसमें लगभग 13480 रु प्रति माह अप्रेंटिसशिप में स्टाइपेंड व 14827/- से 17500 रुपए तक टेंपररी वर्कमेन के लिए व  टैम्परेरी ऑपरेटर के लिए 14000 से 17000 रु तक सैलरी व अन्य सुविधाएं जैसे मेडिकल इंश्योरेंस, ट्रांसपोर्टेशन, यूनिफार्म, कैंटीन, शू, PPE किट , अटेंडेंस अवार्ड आदि सुविधाएं अलग से मिलेगी साथ ही कंपनी रिटन टेस्ट व साक्षात्कार के माध्यम से चयन करेगी। अधिक जानकारी हेतु अभ्यर्थी राजकीय आई0 टी0 आई0 पाण्डु नगर कानपुर में सी0 ओ0 ई0 भवन स्थित प्लेसमेंट अप्रेंटिस सेल में प्लेसमेंट अप्रेंटिस प्रभारी श्री विवेक शुक्ला व अमित दीक्षित जी से संपर्क कर सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार