दुकान की शटर उखाड़ चोर ले गए सामान व नगदी
अजय कुमार गुप्ता
राठ(हमीरपुर) नगर के उरई बस स्टैंड में स्थित किराने की दुकान से चोरों दुकान की शटर उखाड़ लगभग दस हजार रुपये की नगदी सहित हजारों रुपये सामान को चुरा ले गये हैं। पीड़ित दुकानदार ने घटना की लिखित शिकायत राठ कोतवाली में की है।नगर के मोहल्ला पठनऊ निवासी मनोज कुमार गुप्ता पुत्र नवलकिशोर ने बताया कि बीती शुक्रवार की शाम नगर के उरई बस स्टैंड के समीप स्थित अपनी किराने दुकान बंद करके घर गया। सुबह जब जाकर देखा तो दुकान की शटर उखड़ी हुई थी। अंदर जाकर देखा तो गोलक से लगभग दस हजार रुपये की नगदी सहित धनिया, मिर्चा, काजू, किशमिश व राजश्री की बोरियां तथा दो कट्टी रिफाइंड गायब था। पीड़ित ने घटना की लिखित शिकायत राठ कोतवाली में की है।

Comments
Post a Comment