स्व0 बी0 एन0 सिंह की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर पेंशनर्स सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाल बरसायें फूल
जी0 के0 खरे
कानपुर नगर - आज सेवा निवृत्त कर्मचारी एंव पेंशनर्स एसोसिएशन कानपुर नगर के तत्वावधान में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के संस्थापक /अध्यक्ष स्व0 बी0 एन0 सिंह की 26वी पुण्यतिथि पर जल कल विभाग बेनाझाबर में संयुक्त सफाई कर्मचारी यूनियन के कार्यालय में बी0 एल0 गुलाबिया की अगुवाई में प्रारभ्म हुआ।
पुण्यतिथि में सभी पेंशनर्स ने पुष्प चढ़ाएं, तथा पेंशनर्स फोरम के महामंत्री आनन्द अवस्थी ने उनके जीवन काल में हुये आन्दोलन पर चर्चा किया, इसके बाद देश बढ़ में आंतकवादी घटना का मुंहतोड़ जवाब देने पर अपनी देश की सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा कर सेना के चित्र पर फूल बरसायें उक्त यात्रा जल कल विभाग से मोती झील तक गयी कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बी0 एल0 गुलाबिया, अशोक कुमार मिश्रा, राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव एडवोकेट, आनन्द अवस्थी, साहब दीन यादव, मों0 उस्मान अली शाह , सत्य नारायण, दुर्गा प्रसाद, सुनील सुमन, सुशील कुमार, सुभाष भाटिया, ए0 के0 निगम, श्रीमती शाहजहां नाज, आशा देवी, मंन्जू भारतीय, विजय श्रीवास्तव, हरी शंकर सिंह समेत अनेको लोग उपस्थित थे।


Comments
Post a Comment