राष्ट्रवाद व हिंदुत्व के सबसे बड़े दुश्मन हैं जातिवादी व वर्गवादी व्यवस्था
एड0 आर0 के0 पाण्डेय
👉 आत्मघाती, विभाजनकारी कानून व व्यवस्था में बदलाव जरूरी
प्रयागराज। वरिष्ठ समाजसेवी अधिवक्ता आर के पाण्डेय ने भारत वर्ष में लागू जातिवादी व वर्गवादी व्यवस्था, कानून, कार्य योजना, सोच को राष्ट्रवाद व हिंदुत्व का सबसे बड़ा दुश्मन बताया है।
उपरोक्त के संदर्भ में आर0 के0 पाण्डेय एडवोकेट ने कहा कि जो लोग राष्ट्रीयता व हिंदुत्व की बात करते हैं उन्हें यह दिवास्वप्न कैसे दिखता है कि जातिवादी आरक्षण, जातिवादी एस0 सी0 एस0 टी0 ऐक्ट और वर्गवादी महिला कानून की आड़ में पुरुषों पर अमानवीय अत्याचार कैसे लोगों को एक साथ खड़े होने दे सकता है? आर0 के0 पाण्डेय एडवोकेट के अनुसार जातिवादी आरक्षण से जहां तथाकथित सवर्ण समाज के योग्य प्रतिभावान बच्चों का गला घोंटकर क्या देश को विभाजन की ओर नहीं ले जाया जा रहा है? आखिर हमेशा सभी अत्याचार केवल सवर्ण बच्चों के साथ क्यों? इसी प्रकार जिस जाति के नाम पर नौकरी व सुविधाएं मिलती हैं उन्हीं के नाम पर सवर्णों के साथ जबरिया कानूनी अत्याचार क्यों व कब तक? इसी प्रकार मात्र महिला होने के नाते बिना जांच पड़ताल के पुरुषों पर जबरिया कानूनी कार्यवाही क्यों? वरिष्ठ समाजसेवी अधिवक्ता आर के पाण्डेय ने विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों से अपील किया है कि वे राष्ट्रविरोधी, समाज विरोधी तथा योग्यता विरोधी व्यवस्था को बदलने के लिए तत्काल सामने आएं अन्यथा भेदभाव से प्रभावित पीड़ित लोग जब स्वयं के अधिकार के लिए सड़कों पर उतरेंगे तो महाविनाश से समाज व राष्ट्र को बचाना असंभव हो जाएगा। आर के पाण्डेय एडवोकेट ने कहा कि समाजहित, जनहित व राष्ट्रहित में एक राष्ट्र, एक व्यवस्था हेतु सभी नागरिकों को एक मंच पर आकर कार्य करने की जरूरत है।

Comments
Post a Comment