विश्व तंबाकू निषेध दिवस का आयोजन सीएमओ की अध्यक्षता में किया गया विशेष कार्यक्रम
अजय कुमार गुप्ता
हमीरपुर : राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत दिन शनिवार को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ गीतम सिंह की अध्यक्षता में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारियों एवं अन्य कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस 2025 की थीम "Unmasking the appeal: Exposing industry tactics on tobacco and nicotine products" रखी गयी थी।कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को इसके निषेध की शपथ दिलायी गयी और हस्ताक्षर करवाये गये। गोष्ठी में विभिन्न वक्ताओं द्वारा अपने विचार व्यक्त किये गये और इसके दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला गया। COTPA- 2003 अधिनियम के अन्तर्गत सरकारी कार्यालयों सहित विभिन्न सार्वजनिक संस्थानों में धूम्रपान को प्रतिबन्धित किया गया है। 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों द्वारा तम्बाकू उत्पाद खरीदना, बेचना प्रतिबन्धित किया गया।
आज के कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.गीतम सिंह, नोडल अधिकारी, डा.कमलेश चन्द्र, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.अनूप निगम,डिप्टी सीएमओ डॉ. पुष्पेन्द्र कुमार, डा.सीबी राजपूत, डा. बीपी सिंह, डा.साक्षी प्रसाद पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट, आरके यादव जिला मलेरिया अधिकारी, मानसी सिंह नैदानिक मनोवैज्ञानिक, डा. नीता उपस्थित रहे है।

Comments
Post a Comment