लू प्रकोप एवं गर्म हवा से बचाव हेतु जनहित में जारी किया गया एडवाइजरी
अजय कुमार गुप्ता
हमीरपुर : जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जनहित में लू प्रकोप एवं गर्म हवा से वचाव हेतु जनहित मे एडवाइजरी जारी किया गया है । जनपद मे लगातार तापमान बढ़ने के साथ-साथ गर्म हवा ,लू , का प्रकोप भी बढ़ गया है । लू से जनहानि भी हो सकती है । इसके असर को कम करने के लिए और लू से होने वाली जनहानि की रोकथाम के लिए, जरूरी सावधानियाँ एवं बचाव मे क्या करें : क्या न करें का जनपद स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना है ।लू से जन-हानि भी हो सकती है । इसके असर को कम करने एवं रोकथाम के लिए निम्न सावधानियाँ बरतने के लिए कहा गया है जिसमें कड़ी धूप में बाहर न निकलें, खासकर दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक के बीच में।
👉 जितनी बार हो सके पानी पियें, प्यास न लगे तो भी पानी पियें।
👉 हल्के रंग के ढीले ढाले सूती कपड़े पहनें।
👉 धूप से बचने के लिए गमछा, टोपी, छाता, धूप का चश्मा पहने।
👉 जूते और चप्पल का इस्तेमाल करें।
👉 यात्रा करते समय अपने साथ पानी रखें।
अगर आपका काम बाहर का है तो, टोपी, गमछा या छाते का इस्तेमाल जरूर करें और गीले कपड़े को अपने चेहरे, सिर और गर्दन पर रखें। अगर आपकी तबियत ठीक न लगे या चक्कर आए तो तुरन्त डॉक्टर से सम्पर्क करें। घर में बना पेय पदार्थ जैसे कि लस्सी, नमक चीनी का घोल, नींबू पानी, छांछ, आम का पना इत्यादि का सेवन करें।
जानवरों को छांव में रखें और उन्हे खूब पानी पीने को दें। अपने घर को ठंड़ा रखें, पर्दे, शटर आदि का इस्तेमाल करें। रात में खिड़कियाँ खुली रखें। शराब, चाय, कॉफी जैसे पेय पदार्थों का इस्तेमाल न करें।
क्या न करें
धूप में खड़े वाहनों में बच्चों एवं पालतू जानवरों को न छोड़ें। खाना बनाते समय कमरे के दरवाजे के खिड़की एवं दरवाजे खुलें रखें जिससे हवा का आना जाना बना रहे। नशीले पदार्थ, शराब तथा अल्कोहल के सेवन से बचें। उच्च प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करने से बचें। बासी भोजन न करें।
👉 खिड़की को रिफ्लेक्टर जैसे एल्युमीनियम पन्नी, गत्ते इत्यादि से ढक कर रखें, ताकि बाहर की गर्मी को अन्दर आने से रोका जा सके।
उन खिड़कियों व दरवाजों पर जिनसे दोपहर के समय गर्म हवाएँ आती है, काले पर्दे लगाकर रखना चाहिए। स्थानीय मौसम के पूर्वनुमान को सुनें और आगामी तापमान में होने वाले परिवर्तन के प्रति सतर्क रहें। आपात स्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण लें।बच्चों व पालतू जानवरों को कभी भी बंद वाहन में अकेला न छोड़ें जहाँ तक संभव हो घर में ही रहें तथा सूर्य के सम्पर्क से बचें। सूर्य के ताप से बचने के लिए जहाँ तक संभव हो घर की निचली मंजिल पर रहें। संतुलित, हल्का व नियमित भोजन करें। घर से बाहर अपने शरीर व सिर को कपड़े या टोपी से ढक कर रखें । लू के प्रोप से बचाव हेतु उपरोक्त निर्देशों का पालन अवश्य करें ।

Comments
Post a Comment