उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल(पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ का हुआ चुनाव।

                                    गणेश प्रसाद द्विवेदी                                   

   बहरिया   विकास खंड  बहरिया इकाई का त्रैवार्षिक अधिवेशन शनिवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय करनाईपुर में संपन्न हुआ।ब्लॉक कार्यसमिति का निर्विरोध निर्वाचन पर्यवेक्षक जिला महामंत्री रुद्रप्रताप सिंह यादव व  विनोद पटेल  अध्यक्ष हंडिया के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ।


निर्विरोध निर्वाचन मे अध्यक्ष  सुभाषचंद्र पटेल, उपाध्यक्ष अश्वनी कुमार यादव व रश्मि त्रिपाठी , भारती भूषण, मंत्री   अजय कुमार, कोषाध्यक्ष  गौतम मौर्या , संयुक्त मंत्री  मो. इरशाद अहमद अंसारी, नीलम भास्कर, विक्रमा सरोज,लेखाकार  राम अवतार गुप्ता,आय व्यय निरीक्षक  शैलेंद्र कुमार राठौर  को संरक्षक  दुर्गावती मिश्रा , सह संरक्षक  राधेश्याम यादव की उपस्थिति में संगठन के दायित्व की शपथ  मंडलीय महामंत्री  ब्रजेंद्र बहादुर सिंह द्वारा दिलाई गई। इस अवसर पर  श्याम किशोर सिंह अध्यक्ष सैदाबाद, मण्डल मंत्री  कर्तव्य यादव, अजय प्रताप यादव,  घनश्याम यादव,  राधे श्याम यादव, राजीव श्रीवास, शिवेंद्र कुशवाहा, राम कैलाश यादव, शिवशंकर निराला, उमेश द्विवेदी, मो. जुनैद, पंकज पांडेय, राजकुमार पटेल, गुलाब पटेल, वंदना श्रीवास्तव, राम दुलारे पटेल,राधे कृष्ण व बड़ी संख्या में विकास खंड के शिक्षक - शिक्षिका  की उपस्थिति रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान  वीरेंद्र प्रताप सिंह जी ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार