रात्रि में बाथरूम जाते समय फिसला युवक,मौत

                                      अजय कुमार गुप्ता                                   

राठ/हमीरपुर : राठ कोतवाली क्षेत्र के धमना गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। शुक्रवार रात करीब 11 बजे बाथरूम जाते समय 33 वर्षीय दिलीप कुमार फिसलकर गिर गए। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई।दिलीप अपने पिता जगतराम की छह बीघा जमीन पर खेती करते थे। खेती के साथ-साथ मजदूरी कर वह अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी रागिनी के अलावा दो छोटे बच्चे हैं। बड़ा बेटा गोलू 6 साल का है, जबकि छोटा बेटा सौरभ 5 साल का है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। राठ कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दिलीप की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

     

Comments

Popular posts from this blog

राजकीय आईटीआई पांडु नगर में 8 अक्टूबर को लगेगा एकदिवसीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

जल निगम के पेंशनर्स की पेंशन को लेकर श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक को ज्ञापन सौंपा

कमीशन वृद्धि और बकाया भुगतान के लिये गरजे कोटेदार